फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनो के साये में किया हाजी अनीस उर्फ बबलू के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियान निवासी हाजी अनीस उर्फ बबलू (50) मर्डर केस में नौ लोगों के खिलाफ रात में ही मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस को दबिश के दौरान घर पर ताले लटके मिले। पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद सुबह में शव घर पहुंचा। कड़ी सुरक्षा में शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान मृतक और आरोपियों के घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। यहां पर एक कंपनी पीएससी, एक सीओ, सरधना, सरूरपुर, रोहटा, जानी और दौराला ने पुलिस फोर्स बुलाया गया है।
मोहल्ला घोसियान में मामूली कहासुनी पर पथराव और फायरिंग होना आम है। इसको लेकर हाजी अनीस उर्फ बबलू मर्डर के तुरंत बाद ही सीएचसी में भीड़ ने पुलिस पर आरोपी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया। भीड़ ने एक डेयरी संचालक की पुलिस के सामने ही धुनाई कर दी। उसे कुछ लोगों ने बमुश्किल बचाया। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने तत्काल कई थानों का फोर्स मौके पर बुलवा लिया। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ संतोष कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रात में मृतक के भाई गुलजार की तहरीर पर बाबू पुत्र जानी, मीम पुत्र नूर मोहम्मद, भीमू पुत्र मीम, अल्लावाला पुत्र नूर मोहम्मद, साबिर पुत्र बाबू, आमिर पुत्र बाबू, इमरान पुत्र शेरू, इरफान पुत्र शेरू और अजीम पुत्र आजम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के यहां रात में ही भारी पुलिस फोर्स लेकर दबिश दी परंतु कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव को कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया। जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला घोसियान में भारी पुलिस फोर्स और एक कंपनी पीएससी तैनात की गई है।
मुख्य बातें
प्रशासन रात में ही हाजी अनीस के शव का पोस्टमार्टम कराया
जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल रहे, मोहल्ले में पुलिस और पीएसी तैनात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें