फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग रेप आरोपियों को भेजा जेल, अब पंचायत के पंचों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

पुलिस ने दलित किशोरी से गैंगरेप के दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेजा दिया। किशोरी के कोर्ट में भी बयान हो चुके हैं। अब पंचायत में जबरन समझौता कराने और किशोरी का गर्भपात कराने का फरमान जारी करने वाले पंचों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
एक गांव निवासी दलित किशोरी अपने पिता के साथ पड़ोस के गांव में मजदूरी के लिए जाती थी। चार माह पहले किशोरी से उसी गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया तथा वीडियो क्लिप बना ली थी। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। किशोरी की मां उसे लेकर चिकित्सक के पास गई तो उसे गर्भवती बताया। इस पर किशोरी ने परिजनों को दोनों आरोपियों के नाम बताए। किशोरी के परिजन आरोपियों के परिजनों के पास पहुंचे तथा शिकायत की। इस पर आरोपियों के परिजनों ने राजनीतिक लोगों का सहारा लिया तथा किशोरी पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया। इसको लेकर पंचायत हुई। जिसमें राजनीतिक लोगों समेत दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। पंचों ने किशोरी की इज्जत की कीमत तीन लाख रुपये रखी। जिसमें दो लाख पहले और एक लाख रुपये गर्भपात के बाद दिया जाना तय हुआ था। आरोपी पक्ष ने जबरन किशोरी का गर्भपात करा दिया था। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तथा गांव छतरी निवासी पवन पुत्र भूरे और विपिन पुत्र राज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिशें दी। पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने शुक्रवार रात्रि में दोनों आरोपियों की दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया था। बाद में शनिवार देर रात्रि में दोनों आरोपी स्वयं थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में हुई पंचायत में तुगलकी फरमान जारी करने वाले पंचों समेत शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि यदि पंचायत में ऐसा फरमान जारी किया गया है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
पुलिस अब पंचायत में शामिल पंचों और अन्य लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें