सरधना। कोतवाली पुलिस ने मुल्हैड़ा में पांच दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने फैयाज पुत्र यामीन की तहरीर पर गांव के ही सावेज पुत्र शकील, सददाम पुत्र काले, अजीज पुत्र रफीक, लुकमान पुत्र अजीज, हासिम पुत्र रफीक, हासिम पुत्र रफीक, भूरा पुत्र रफीक के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गंगनहर में डूबे पवन और स्वाति की तलाश जारी
सरधना। गंगनहर पुल से 23 दिन पूर्व सेल्फी लेने के दौरान डूबे ब्रह्मपुरी निवासी पवन और कंकरखेडा निवासी स्वाति की शुक्रवार को भी तलाश की गई। इसमें परिजन, पुलिस और पीएससी के गोताखोर लगे हुए हैं। गंगनहर पुल से नानू और भलसौना तक नगर की खाक छानी, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। पुलिस और परिजन गंगनहर पर ही डेरा डाले हुए हैं।