लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित 28 किसानों के नलकूप से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार को मामले की जानकारी होने पर किसानों ने पुलिस को सूचना दी।
कस्बा निवासी सुखराम, यशपाल, इरशाद, अखलाक, नरेश, इकबाल, लीलू, कृष्ण आदि किसानों ने बताया कि उनके खेत चिंदौड़ी मार्ग पर हैं। रविवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उनके नलकूप से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। इस पर वह मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। किसानों का कहना है कि वे फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलने से नुकसान उठा रहे हैं। चोर नलकूप में चोरी करके किसानों को भुखमरी के कगार पर ले जा रहे हैं। किसानों ने लावड़ चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।