फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशों और पुलिस मे मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर।
विज्ञापन

कस्बे में रविवार तड़के गोकशी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस एवं गोकशों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस, मीट एवं गोकशी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार तड़के सूचना मिली की कस्बे में माता मंदिर के निकट एक खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसएसआई शिवदत्त सिंह तथा एसआई प्रतीक यादव के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे। इस पर गोकशी कर लोगों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पुलिस की गोली लगने से कस्बा के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मारुफ पुत्र आस मोहम्मद घायल हो गया।। वहीं, गोकशों की गोली से पुलिस जीप का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके पश्चात पुलिस ने घायल समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से काटी गई गाय, गोकशी में प्रयुक्त औजार, रस्सी, कुल्हाड़ी, रहेड़ा तथा दो तमंचे, चार कारतूस बरामद किए। उधर, आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम फरमान पुत्र यूसुफ, नवेद पुत्र कमरू तथा मारुफ पुत्र आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला करैशियान किठौर बताए। उन्होंने फरार आरोपी नईम, वसीम पुत्र करीम निवासी कुरैशियान किठौर बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। वहीं, गोमांस को डॉक्टरी परीक्षण के बाद एक गड्ढेे में दबवा दिया। वहीं, इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार त्यागी का कहना है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घायल मारुफ को मेरठ में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, क्षेत्र में किसी भी सूरत पर अवैध धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोकशी करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
हसनपुर कलां में रविवार दोपहर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋृषि प्रधान के आवास पर गोकशों और पुलिस मुठभेड़ को लेकर बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ऋषि प्रधान ने कहा कि गोकशी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। इसके लिए किठौर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले गोकशों को फांसी दी जाए। वहीं, गोकशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रामवीर खटाना, अमित कंसल, दीपक काजला, सुरेन्द्र कुमार, विनोद कंसल, पुकार कश्यप, रामअवतार गुप्ता, शिवकुमार खटाना, महिपाल सिंह, राहुल, अमित प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर वायरल हो रही थी गोकशी की सूचना
पुलिस को क्षेत्र में महीनों से गोकशी किए जाने की सूचना मिली रही थी। जिस पर लोग पुलिस को व्हाट्स एप कर रहे थे। पुुलिस को सटीक जानकारी नहीं मिलने की वजह से गोकशी करने वाले बच जाते थे। इसके बाद पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर छापा मारकर गोकशी कर रहे तीन आरोपियों को दबोचा है।
बछड़ा ले जाते दो लोग दबोचे थे
पुलिस ने शुक्रवार को कटान के लिए बछड़ा लेकर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा था।
मुख्य बातें
किठौर पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार तड़के की कार्रवाई, गोली लगने से एक गोकश घायल
पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी मौके से हुए फरार, गोकशों की फायरिंग के चलते पुलिस की गाड़ी का शीशा टूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें