खरखौदा। कस्बे में रविवार रात में घर जा रही युवती को दूसरे संप्रदाय के युवक ने खींचने का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला बिगडे़ उससे पहले ही कस्बे के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
खरखौदा कस्बा निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी रविवार शाम बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। मोहल्ले में ही दूसरे संप्रदाय के युवक ने किशोरी से छोड़छाड़ करके घर में खींचने का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित ने सारा वाक्या अपने परिजनों को बताया। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। घटना से सांप्रदायिक तनाव बढ़ा तो पुलिस ने कस्बे के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। हालांकि दोनों पक्षों में तनाव की स्थित बनी हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।