फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन समेत चार पर रेप का केस

Mon, 12 Feb 2018 08:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामदरश यादव (विद्यार्थी) समेत चार लोगों पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बलात्कार, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


खड़ेसरी की एक युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 18 जुलाई 2017 को मौसी के घर गगहा के पिछौरा से लौटने के दौरान वह शाम छह बजे वह मझगांवा के करवल देवी स्थान पर गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक स्कार्पियो आकर रुकी, जिसमें बेलवा दाखिली के मुख्तार यादव, रामदरश यादव (विद्यार्थी), खोहिया पट्टी के कमलेश यादव और भैसहट के वीरेंद्र यादव बैठे थे। पहचान होने की वजह से वह गाड़ी में बैठ गईं। चारों नशे में थे, यह जानकारी गाड़ी रुकवाने की कोशिश की तो रामदरश व मुख्तार यादव ने असलहा दिखाकर धमकाया और गाली गलौज देते हुए जानमाल की धमकी दी। आरोपी गाड़ी छपरा रोड की तरफ ले गए और रेप किया। हालत खराब होने पर नेवादा गांव के पास छोड़कर भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस अब मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें