फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर मारपीट जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

लोहियानगर में सोमवार को शराब के ठेके पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक ने मारपीट कर जानलेवा हमला करने एवं दूसरे पक्ष ने पांच हजार रुपये समेत सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष के घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव काजीपुर निवासी गुलफाम पुत्र वसीलू के अनुसार वह सोमवार को लोहियानगर में शराब के ठेके पर गया था। वहां किसी बात को लेकर काजीपुर निवासी एक रिश्तेदार की मनोज निवासी गूनी परतापुर से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में बाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि मनोज बाद में अपने काजीपुर निवासी कई युवकों के साथ मौके पर पहुंचा तथा गुलफाम के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को खरखौदा सीएचसी में भर्ती करा दिया। गुलफाम ने मारपीट के साथ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। वहीं, दूसरा पक्ष भी थाना पहुंचा तथा गुलफाम समेत कई लोगों पर मारपीट कर पांच हजार रुपये, तीन तौले की सोने की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि शराब के ठेके पर दोनों पक्षों में शराब पीकर आपस में मारपीट हुई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दूसरे पक्ष ने थाने पहुंचकर नकदी एवं चेन लूटने का आरोप लगाया
पुलिस दोनों पक्षों में शराब पीकर मारपीट करने का मामला मान रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें