फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में पढाने वाली शिक्षिका को अपहरण के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में कार्यरत शिक्षिका को समुदाय विशेष की महिला ने फोन करके बुलाया तथा अपहरण कर मोहल्ला तिहाई में बंधक बना लिया। आरोप है कि समुदाय विशेष के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची तथा युवती को बंधनमुक्त कराकर आरोपी महिला और युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, हिंदू संगठनों के नेता भी थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
एक युवती क्षेत्र के गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। बीती 28 जनवरी को उसकी परिचित मोहल्ला तिहाई निवासी समुदाय विशेष की महिला का फोन आया। उसने शिक्षिका को मेरठ स्थित भैसाली रोडवेज बस स्टैंड पर बुलाया। इस पर शिक्षिका 29 जनवरी को पूर्वाह्न करीब 11 बजे मेरठ पहुंची। वहां उक्त महिला एवं एक युवक मौजूद थे। उन्होंने शिक्षिका को जबरन गाड़ी में डाल लिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने गाड़ी भगा ली। आरोपी उसे मवाना स्थित अपने घर ले आए तथा बंधक बना लिया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसने विरोध किया तो गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह को जानकारी मिली कि मोहल्ला तिहाई में एक शिक्षिका को बंधक बनाया हुआ है। जिस पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उसे मुक्त कराकर थाने ले आए। वहीं, मौके से आरोपी महिला और युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इसकी जानकारी पाकर विहिप नेता बलराज डूंगर, बजरंग दल के आशु त्यागी, नवनीत चौहान, अमर रस्तोगी आदि थाने पहुंच गए तथा थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
पुलिस ने समुदाय विशेष की महिला और युवक के घर से मुक्त कराया
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें