फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधडी से जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के मामले में वांछित इरफान इलाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दरोगा रामकुमार ने बताया कि दो अप्रैल 2014 को पीयूष कुमार दुबलिश पुत्र आरके दुबलिश निवासी मिशन कंपाउंड मेरठ ने फुरकान इलाही, इरफान इलाही पुत्रगण अहसान इलाही खां निवासीगण मोहल्ला मुन्नालाल, नादिर रजा खां पुत्र रिजवान व रिजवान पुत्र अज्ञात निवासीगण 34 आदर्श विहार देहरादून तथा शीलचंद पुत्र रामसिंह निवासी मोहल्ला काबली गेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमेें धोखाधड़ी करके उसकी जमीन का बैनामा करा लेने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरोगा रामकुमार ने बताया कि इस मामले में वांछित इरफान इलाही को जेल भेज दिया है। हालांकि शेष आरोपी फरार चल रहे हैं।

सहकारी विकास समिति के संचालक पद के लिए नामांकन
परीक्षितगढ़। साधन सहकारी समिति विकास खंड परीक्षितगढ़ के संचालक पद पर नामांकन भरे गए। जिसमें नौ वार्डों में से 27 सदस्यों ने नामांकन किया। जिसमें दो वार्डों में से एक-एक नामांकन होने पर निर्विरोध चुना जाना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी देवपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को मेरठ रोड स्थित साधन सहकारी समिति में संचालक पद पर वार्ड एक से तीन, वार्ड दो से चार, वार्ड तीन से एक, वार्ड चार से चार, वार्ड पांच से दो, वार्ड एक से एक, वार्ड सात से तीन, वार्ड आठ से छह एवं वार्ड नौ से तीन सदस्यों ने नामांकन किया। जिसमें वार्ड तीन से सुधा देवी एवं वार्ड छह से कपिल त्यागी ने नामाकंन किया। यहां दोनों सदस्यों का निर्वरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं, सुबह से ही साधन सहकारी समिति पर सदस्यों की भीड़ लगी रही। सदस्यों ने दल बल के साथ नामांकन भरे। इस मौके पर सचिव अशोक प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें