फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एटीएम कार्ड बदले ही निकाल लिए 32 हजार रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव झिंझाड़पुर निवासी ग्रामीण ने खाते से 32 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले जाने की थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

गांव झिंझाड़पुर निवासी संजीव कुमार पुत्र ब्रजवीर सिंह ने थाने में दी तहरीर कहा कि उसने 16 जनवरी की शाम करीब साढे़ पांच बजे चौहान चौक के निकट स्थित एक प्राइवेट बैंक के एटीएम से आठ हजार रुपये निकाले थे। उसके मोबाइल पर रात में मैसेज प्राप्त हुआ कि उसके खाते से 16 हजार रुपये अन्य किसी खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद 15 हजार तथा एक हजार रुपये निकाले गए। किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी करके 32 हजार रुपये निकाल लिये। इसकी जानकारी उसने बैंक में जाकर की। उसको पता चला कि उसके खाते से रामपुर की सुषमा सक्सेना के खाते में 16 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। हालांकि उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अमजद खां का निधन
मवाना। नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी मुंशी अमजद खां का बुधवार को इंतकाल हो गया। उन्हें तीन बार राष्ट्रपति से प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। नगर पालिका में उनकी आत्मा शांति के लिए शोक सभा कर श्रद्धांजंलि दी। शोक सभा में चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब कालिया, ताज मोहम्मद, सौरभ कंसल, वाजिद अंसारी, धर्मराज, ओमपाल सिंह, गोविंद गुप्ता, अमीर आजम एवं पालिका कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे। अधिवक्ता संघ द्वारा भी शोक सभा करके मुंशी अमजद को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में आदेश शर्मा, लेखराज सचदेवा, नजमुद्दीन खां, रूपचंद शर्मा, अमित गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अजब सिंह चौहान, गजेंद्र शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पत्रकार को पितृ शोक
मवाना। पत्रकार मुकेश शर्मा के पिता जगमोहन शर्मा का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कस्बा लावड़ स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां अशोक चौहान, परवेश, योगेश शर्मा, योगेश आत्रेय आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें