फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने में पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मैनापूठी गांव में बुधवार अल सुबह बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र में हुई लूट में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद लिए बिना ही आरोपी के घर पर दबिश देने पहुंच गई। इस दौरान जाग होने पर महिलाओं ने शोर मचाकर पुलिस को घेर लिया। इस पर आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया। ग्रामीणों के साथ महिलाओं के बीच घिरता देख पुलिस बैरंग लौट गई। वहीं, एसओ ऋषिपाल सिंह मलिक ने इस संबंध में जानकारी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि यदि स्थानीय पुलिस की मदद ली जाती तो वह सहयोग जरूर करते।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से बैटरी चोरी
सरूरपुर। रासना गांव से मंगलवार देर रात्रि अहाते में खड़े ट्रैक्टर से चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। ट्रैक्टर मालिक ने अज्ञात में तहरीर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले रखा है। थाने में दी तहरीर में रासना निवासी सत्यवीर पुत्र विजयपाल ने बताया कि उसका ट्रैक्टर घेर में खड़ा रहता है। चोरों ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली। इसकी जानकारी आज सुबह हुई। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें