फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बेटों ने महिला की वीडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक सपा नेता के बेटों ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता की नहाते समय वीडियो बना ली। आरोप है कि दोनों भाई पीड़िता को वीडियो दिखाकर उत्पीड़न कर रहे थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता पांच दिन पहले ही परिवार के साथ किराए पर रहने आयी थी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह नहा रही थी तो मुहल्ले में ही रहने वाले एक सपा नेता के दो बेटों ने उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि दोनों युवक इस वीडियो के बल पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने का पता तब चला, जब पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसे बताया। सोमवार रात थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर पर राशिद और शाहिद पुत्र बुंदू खां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ के अनुसार बुंदू खां ने रालोद से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। वहीं, सपा नेता बुंदू खां का कहना है कि महिला पांच दिन पहले ही किराए पर रहने आयी थी। एक सपा नेता के इशारे पर साजिशन उसके बेटों को फर्जी आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
पुलिस ने आईटी एक्ट और छेड़छाड़ की धारा में दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें