फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्टाफ के साथ हाथापाई कर तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन निवासी अलीमुद्दीन की दो वर्षीय बेटी फोजिया को मंगलवार रात उल्टी-दस्त हो गए थे। जिसके चलते बच्ची को बुधवार सुबह आशियाना कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची को किसी अन्य हॉस्पिटल में दिखाने की सलाह दी। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर चले। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने बच्ची के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया।
परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ हाथापाई करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की जब मौत हो गई तो उसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि इसे कहीं दूसरी जगह ले जाओ। डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की जान गई है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार बच्ची के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें