फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का घर में प्रवेश नहीं करा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा (मेरठ)
संत विहार में एक विवाहिता ने अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ पति के घर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। महिला का कहना था कि उसके ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और अब घर में नहीं रहने देते।
विज्ञापन

बागपत के गांव छचकपुर निवासी अंजू चौधरी पुत्री अनगपाल ने बताया कि उसकी शादी 2014 में श्रद्धापुरी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसकापति और ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैं। दो माह पूर्व उसका पति उसे मायके छोड़ आया और फिर कभी लेने नहीं आया। आरोप है कि इस दौरान ससुराल वालों ने उस पर घर से जेवरात व नकदी लेकर भागने का केस दर्ज करा दिया। रविवार को महिला अपनी ढाई साल की बच्ची को लेकर ससुराल पहुंची और वहां घर के बाहर हंगामा करने लगी, लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाबुझाकर वापस भेज दिया। वहीं एसएसआई विनोद कुमार का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष के पास महिला के खिलाफ स्टे है। ऐसे में अगर महिला कोर्ट से आदेश करा ले तो उसे उसके घर में प्रवेश करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
महिला ने लगाया ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें