फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर यूपी में बेचता है सामान, अब हुआ गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कई इलाकों में नकबजनी की वारदातें करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त उत्तर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल सिंह उर्फ पिंची उम्र 23 साल है। वह कच्चा बंधा, हरिजन बस्ती आमेर रोड पर रहता है। पूछताछ में सामने आया है कि अनिल सिंह अपने गैंग के साथियों, जो कि राजस्थान व आगरा उत्तरप्रदेश वालों के साथ मिलकर ब्रहृमपुरी इलाके में  करीब एक दर्जन सूने मकान व ज्वैलरी, परचूनी की दुकानों में देर रात नकबजनी की वारदातें कर चुका है। गिरोह ने जयपुर शहर के नाहरगढ़, गलतागेट, झोटवाडा, मुरलीपुरा एवं अन्य इलाकों में भी वारदातें की है। 
विज्ञापन


सुभाषचौक थाने के हिस्ट्रीशीटर अनिल सिंह ने बताया कि उसका उत्तरप्रदेश की नकबजन गैंग से संबंध है। इनके साथ शहर में मोटर साईकिल व एक्टिवा पर घूमकर रैकी करके वारदातें की गई। इसके बाद चोरी के सामान को अपनी गैंग की मदद से राजस्थान के बाहर आगरा, उत्तरप्रदेश में बेच देता है। फिर उन रुपयों से अपने शौक पूरा करते है। अनिल सिंह के कब्जे से सोने व चांदी के जेवर बरामद किये गये है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें