फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हीं गुडिया बोली, दुष्कर्म हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी बोले, कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा
विज्ञापन

स्कूल जाकर नौचंदी पुलिस ने फिर की जांच-पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
नौचंदी इलाके में सात साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला शुक्रवार को एक बार फिर गर्माया। पुलिस के मुताबिक बच्ची से कोर्ट में गंदी बात होने की बात कही है। जिस पर पुलिस ने दोबारा जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी का कहना है कि स्कूल में फोरेंसिक एक्सपर्ट को ले जाकर नमूने लिए गए हैं।
सूरजकुंड स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्ची से गैंगरेप होने का केस नौचंदी थाने में दर्ज हुआ था। इस पर गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़, आगजनी और वाहनों पर पथराव किया था। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। शुक्रवार को महिला पुलिस ने बच्ची के अदालत में 164 के कलमबंद बयान दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक बच्ची ने स्कूल के बाथरूम में गंदी बात होने की बात कही है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने फोरेंसिक जांच टीम और नौचंदी पुलिस को स्कूल में दोबारा जांच को भेजा।
विज्ञापन

बच्ची से छेड़खानी जैसी हरकत
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि बच्ची से स्कूल में गैंगरेप नहीं हुआ। पहले मेडिकल रिपोर्ट और अब बच्ची के बयान में रेप जैसी बात सामने नहीं आई। कोर्ट में बच्ची ने सुई जैसी कोई नुकीली चीज चुभना बताया है। पुलिस की जांच पड़ताल में अभी तक बच्ची से छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। आरोपी कौन है और उसने किस नियत से बच्ची को छेड़ा है, इसका भी पुलिस जल्द खुलासा करेगी।
विज्ञापन

बच्ची को मोहरा बनाकर राजनीति न करें
स्कूल में तोड़फोड़, आगजनी व वाहनों में पथराव, जाम लगने वालों की तलाश करना पुलिस ने शुरू कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि बच्ची को मोहरा बनाकर लोग राजनीति न करें। बच्ची को इंसाफ पुलिस दिलवा देगी। कानून को हाथ में लेने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें