फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज की तलाश में याकूब के मीट प्लांट पर दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की तलाश में रविवार शाम जिले की भारी पुलिस फोर्स ने हापुड़ रोड स्थित मीट प्लांट पर दबिश दी। करीब 50 मिनट तक चले तलाशी अभियान के बाद भी फिरोज हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के व्यापारी विजय रस्तौगी पुत्र किशन चंद रस्तौगी ने शनिवार रात कोतवाली थाने में फिरोज उर्फ भूरा पुत्र हाजी याकूब कुरैशी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को दोनों पक्षों ने समझौता करने की बात कही गई। लेकिन पुलिस ने समझौता मानने से इंकार कर दिया।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर देहात रामअर्ज, सीओ सरधना भीम कुमार, सीओ मवाना यूएन मिश्र और जिले के 27 थानेदारों ने शाम करीब 4:30 बजे हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर मोड़ पर हाजी याकूब की फैक्ट्री अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर दबिश दी।
विज्ञापन

अफसरों को गेट पर रोका, एसपी सिटी भड़के
पुलिस फोर्स फैक्ट्री के गेट पर पहुंची तो गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पहले तो फोर्स को अंदर ही नहीं जाने दिया। दस मिनट तक अफसर बाहर ही रहे तो सिपाहियों ने फैक्ट्री के चारों तरफ जाल बिछा दिया। एसपी सिटी भड़क गए और गार्ड को जीप में डालने के लिए कहा। एसपी सिटी ने जैसे ही डंडा उठाया तो गार्डों ने गेट खोल दिया। भारी फोर्स को देखकर फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कोना-कोना छान मारा, लेकिन याकूब का बेटा फिरोज उर्फ भूरा हत्थे नहीं चढ़ा। उसके बाद पूरी फोर्स लौट आयी।
फैक्ट्री के आसपास थी लोकेशन:
एसपी सिटी ने बताया कि फिरोज की लोकेशन फैक्ट्री या उसके आसपास ही थी। हो सकता है कि वह पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकला हो। लेकिन किसी भी कीमत पर पुलिस दबाव में नहीं आने वाली है।
कानून सभी के लिए बराबर
एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। समझौता करना है तो कोर्ट में करें। याकूब कुरैशी के बेटे के खिलाफ कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गुंडागर्दी किसी की भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
पहले आसमा और अब भूरा की गुंडागर्दी
मेरठ। 25 दिनों के भीतर शहर में दो बखेड़े करने पर याकू ब कुरैशी का परिवार चर्चाओं में है। अब मामला फिर से लखनऊ तक पहुंच गया है। 10 जुलाई को एमपीजीएस कैंट में याकूब की बेटी आसमां ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को हंटर से पीटा था। सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को जेल भेजा था। हालांकि आसमां हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आयी थी।
शनिवार को आसमां के भाई फिरोज उर्फ भूरा ने भरे बाजार सरेआम व्यापारी के साथ मारपीट की और गनर के साथ मिलकर धमकी दी। याकूब कुरैशी ने भी बसपा सरकार के दौरान सिपाही चहन सिंह बालियान को रविदास जयंती पर चांटा मार दिया था। जिसके बाद मामला खूब गूंजा था। एसएसपी के अनुसार फिरोज का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात
- कोतवाली में व्यापारी को पीटने में नामजद याकूब के बेटे फिरोज की थी तलाश
- दो एसपी, छह सीओ और 27 थानेदार थे दबिश में शामिल, नहीं आया हाथ
- एसएसपी ने कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, आरोपी को भेजेंगे जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें