हल्द्वानी। उचक्कों ने कालाढूंगी चौराहे के समीप एक कपड़े की दुकान पर गई महिला का पर्स उड़ा दिया। पर्स में एटीएम कार्ड, डीएल और कुछ पैसे मौजूद थे। इस मामले में भुक्तभोगी भगवानपुर निवासी महिला दीप्ति पांडे पत्नी संतोष पांडे ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है।