फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर पर दुकानदार को पीटा, भाजपाइयों ने थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घंटाघर पर बुधवार को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने एक दुकानदार को पीटकर जान से मारने की धमकी दे दी। भाजपाइयों ने इसके विरोध में देहली गेट थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट विजय कुमार गुप्ता के मुताबिक घंटाघर पर सुशील कुमार निवासी न्यू देवपुरी टीपीनगर की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। दुकान के पीछे का हिस्सा दुकानदार ने नदीम और बबलू को किराये पर दिया हुआ है। आरोप है कि नदीम किराये की दुकान में दीवार का निर्माण कर रहा था। दुकानदार ने एतराज किया तो नदीम और उसके साथी ने दुकान पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। दुकान के एक कर्मचारी को पीटने के बाद दुकानदार पर भी हमला बोल दिया। सूचना पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि दुकानदारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। जो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता तुषार गुप्ता, विकास, नितिन, रमेश, रोमी आदि मौजूद थे। एसओ के अनुसार दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें