फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के बंद मकान में दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में प्रोफेसर के बंद मकान से बदमाशाें ने दो लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। वारदात का पता सुबह प्रोफेसर के घर लौटने पर चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो के मकान संख्या एन 42 में डॉ. नाजिम अली परिवार के साथ रहते हैं। नाजिम अली सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को वह पीलीभीत अपने भाई के यहां गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वे पल्लवपुरम स्थित आवास पर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। बदमाशों ने बुधवार रात किसी समय मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे साढ़े तेरह हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, पायल, आर्टीफिशयल ज्वैलरी समेत करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें आज रात कोटा राजस्थान में अपनी बेटे के पास जाना था। घटना के बाद पीड़ित ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि चोरी की तहरीर आ गई है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें