फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौली में 35 हजार की नगदी सहित लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बिजौली में चोरों ने शुक्रवार रात एक मकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने मकान के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अलमारी से 35 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बिजौली में बालिस्टर पुत्र बिशम्भर का परिवार रहता है। बालिस्टर समेत उसके दो बेटेे अमित एवं कुलदीप भी अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। शुक्रवार रात्रि में छत के रास्ते से मकान में घुसे चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़ लिया। वहां रखी अलमारी एवं संदूक का भी ताला तोड़कर 35 हजार रुपये, सोने का एक सेट, सोने की अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब, सोने की नथ समेत कीमती कपडे़ एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह अमित की पत्नी अपने छोटे बेटे को शौच कराने के लिए बाहर आई तो स्टोर का ताला टूटा देख शोर मचाया। जिस पर परिवार के अन्य सदस्य नींद से जागे तथा मामले की जानकारी की। पीड़ित परिजनों ने तुुरंत खरखौदा पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें