फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लोगो पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। ग्राम ललियाना स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रधानाचार्य से मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम ललियाना निवासी प्रधानाचार्य मोमीन पुत्र अब्दुल वहीद ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब दस बजे मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान गांव ललियाना निवासी नईम पुत्र तौसीफ, फहीम पुत्र तनवीर, तस्वीर, तौकीर पुत्र अय्यूब, कमर पुत्र तौकीर तथा गुड्डू पुत्र आस मोहम्मद लाठी-डंडे लेकर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रबंधक के कमरे की चाबी मांगी। आरोप है कि चाबी देने से इनकार करने पर उन्होंने गालीगलौज कर मारपीट कर दी। जिससे प्रधानाचार्य घायल हो गए। शोर सुनकर शिक्षक पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें