फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने तथा इंटरनेट पर डाउनलोड करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने वाले को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वह मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहती थी। वहां एक दिन पति की गैर मौजूदगी में उसका दोस्त लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी जावेद पुत्र मुन्ना घर पर मिठाई एवं कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था। उसने पीड़ित को जबरन कोल्ड ड्रिंक पिलाकर मिठाई खिला दी थी। जिससे महिला को बेहोशी छा गई थाी। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया तथा वीडियो क्लिप बना ली थी। इसके बाद आरोपी महिला के पति के काम पर जाने के बाद घर पर आता तथा क्लिप इंटरनेट पर डाउनलोड करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने तलाक दे दिया। इस पर महिला अपने दो बच्चों को लेकर बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने लगी। आरोपी वहां भी पहुंच गया तथा महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसने क्लिप नष्ट करने की एवज 50 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने उसे रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी उसके घर पहुंचकर दुष्कर्म करता रहा। बीती 15 अक्तूबर की रात करीब दस बजे आरोपी जावेद पीड़ित के घर पहुंचा। उसने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें