फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्वेशपुर में दंपति को पीटा-रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दुर्वेशपुर निवासी वृद्ध दंपति ने बेटे पर चाचा और ताऊ के साथ मिलकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। दुर्वेशुपर निवासी अबरार पुत्र अफजाल व पत्नी इसरत के साथ उसके बेटे असफाक ने शुक्रवार सुबह मारपीट कर दी। अबरार का आरोप है कि उसके बेटे ने ताऊ व चाचा संग मिलकर उन्हें पीटा। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर असफाक व नौशाद समेत तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दिगम्बर जैन वीर बडा मंदिर से रथयात्रा कल
सरधना। नगर के मोहल्ला लश्करगंज बाजार स्थित दिगंबर जैन वीर मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी वार्षिक रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि दस सितंबर दिन रविवार को नगर में वार्षिक रथयात्रा निकाली जाएगी।

वेदपरायण यज्ञ समारोह की तैयारी पर चर्चा
सरधना। नगर के मोहल्ला धर्मपुरा स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थी विकास मंच और वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में ग्राम पाली में 11 सितंबर से तीन दिवसीय यज्ञ समारोह के आयोजन पर चर्चा हुई। वेद महासम्मेलन के संयोजक निरंजन शास्त्री व विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद, जिशान कुरैशी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह सात बजे से दस बजे तक हवन और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक भजन प्रवचन होगा। रात आठ से 11 बजे तक भजन संध्या कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम पाली स्थित चौपाल में किया जाएगा। बैठक में जयवीर सिंह, रवि, भूपेंद्र, कुंवरपाल आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें