फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नही

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर में डाके के खुलासे की मांग
विज्ञापन

घटना को 72 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर।
खंद्रावली में शनिवार रात किसान के घर डकैती के मामले को 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी किशन पाल सिंह का कहना है कि जल्द ही बदमाशों का सुराग लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

खंद्रावली में शनिवार रात दर्जन भर कच्छा बनियान धारी बदमाशों ने किसान गुलजार पुत्र दिलशाद के परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर गुलजार और उसकी पत्नी जुबैदा के साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने घर में रखे लगभग तीस हजार की नकद, सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों का सामान लूट लिया। लूट की सूचना पीड़ित ने किठौर पुलिस को दी। आरोप है कि थाना प्रभारी ने लूट की घटना से इंकार कर दिया। साथ ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाया। उधर, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी देहात को घटना की सूचना दी। एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और लूट में मामला दर्ज करने को कहा। वहीं, इस मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं, थाना प्रभारी किशन पाल सिंह का कहना है कि पुलिस टीम घटना के खुलासे में लगी हुई है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें