फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर खंद्रावाली में लाखों की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किठौर/मेरठ।
खंद्रावली गांव में शनिवार रात एक दर्जन बदमाशों ने किसान के परिवार में बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली। बदमाशों ने किसान और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि कई घंटे तक इंस्पेक्टर किठौर मामले को दबाकर चोरी की घटना बताते रहे। वहीं एसएसपी और एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

किठौर थाना क्षेत्र के खंद्रावली निवासी गुलजार पुत्र दिलशाद किसान हैं। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे 10-12 कच्छा बनियान धारी बदमाश हाथों में लाठी डंडे और सरिया लेकर दीवार फांदकर घर में घुस गए। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में मौजूद सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गुलजार और उसकी पत्नी जुबैदा को जमकर पीटा। मारपीट में वह लहूलुहान अवस्था में बेहोश होकर जमीन पर गिर पडे़। जिसके बाद बदमाशों ने करीब एक घंटे तक जमकर लूटपाट की और और सरिये से सेफ और संदूक के ताले तोड़ दिए। बदमाश ने घर में रखे 33 हजार रुपये, कुंडल, अंगूठी, चेन, पाजेब आदि सोने चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। बाद में बदमाश बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। रविवार सुबह इंस्पेक्टर किठौर और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोप है की घटना के बाद थाना प्रभारी ने लूट की तहरीर लेने से इंकार कर दिया तथा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया। इस पर ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी कर एसपी देहात को सूचना दी। एसपी देहात राजेश कुमार ने मौक पर पहुंचे और मामला दर्ज करने के लिए कहा। बाद में पुलिस ने लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। शाम को एसएसपी मंजिल सैनी भी मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन

खास बात
नकदी समेत लाखों की ज्वैलरी ले गये बदमाश, विरोध करने पर दंपति को पीटा
मामले को दबाने में लगे रहे इंस्पेक्टर, एसपी देहात पहुंचे तो लूट में की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें