फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में पशुओं का अवैध कटान जारी-अवैध कटान पकडने गई टीम को खदेडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कटान के विरोध में छापामारी अभियान चलाया
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
नगर में अवैध कटान लगातार जारी है। पुलिस ने अवैध कटान की सूचना पर मोहल्ला इस्लामाबाद और कश्याबान में छापामारी अभियान चलाया। इस्लामाबाद से पुलिस ने तीन लोगाें को हिरासत में ले लिया। वहीं, मोहल्ला कश्याबान में पशु कटान कर रहे लोग भाग गये। घर में मिली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर तीन अन्य लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय भटियारी, कश्याबान में अवैध पशु कटान कर रहे लोग कई बार पुलिस का विरोध कर चुके हैं। पुलिस ने मोहल्ला इस्लामाबाद में देर रात गोकशी की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने तीन लोगाें को हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरी तरफ बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को कश्याबान में पुलिस ने अवैध कटान की सूचना पर यामीन के यहां दबिश दी। इस बीच आरोपी भाग गये। मौके पर युवती मिली। पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि कटान इस्लाम पुत्र निजामुद्दीन उन्हें कुछ पैसा दे रहा था। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर युवती को छुड़ा लिया। इस बीच पुलिस मौके से चली गई। उधर, हंगामा बढ़ने पर थानाध्यक्ष सहित सरधना थाना पुलिस, सवाला चौकी पुलिस, मुल्हैड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस बीच तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मांस और पशु काटने के उपकरण बरामद किये। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें