फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खड़खड़ी से मायके में गांव नरहाड़ा जा रही महिला से नरहाड़ा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव खड़खड़ी निवासी महिला सरला देवी (50) पत्नी मलखान सिंह का मायका क्षेत्र के गांव नरहाड़ा में है। वह शनिवार सुबह गांव नरहाड़ा के लिए चली। महिला खरखौदा से बस में सवार होकर हाजीपुर के सामने उतर गई। वह गांव हाजीपुर स्थित मस्जिद से नरहाड़ा के लिए पैदल चल दी। आम के बाग के निकट सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सरला का एक कुंडल खींच लिया। महिला ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल की ओर दौडे़। इस पर बदमाश भाग निकले। इसकी जानकारी पाकर महिला का भतीजा और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि सहगल का कहना है कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें