फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड्डू चाहर के सिर पर सफेदपोश का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। झांसी के दो सराफ राजेन्द्र कुमार अग्रवाल और राजू अग्रवाल को अगवा कर चर्चा में आए मोस्ट वांटेड अपराधी विनोद जाट के साथी गुड्डू चाहर से पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं। उसे झांसी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। उसके सिर पर सफेदपोश का हाथ बताया जाता है। इस सफेदपोश ने पिछले दिनों हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र जाट को जिला जेल से सेंट्रल जेल शिफ्ट किए जाने पर पुलिस अफसरों से नाराजगी जताई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। इसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन


गुड्डू चाहर के पकड़े जाने पर ही खुलासा हुआ है कि उसने अगवा सराफों को दो दिन बाग फरजाना स्थित अपने घर पर रखा था। हालांकि बदमाशों के कब्जे से मुक्त होने के बाद सराफ राजेंद्र अग्रवाल ने बताया था कि उन्हें दो दिन डाक्टर कालोनी में रखा गया था। तब पुलिस भी इस सोच में पड़ी थी कि यह कौन सी कालोनी है। शहर में इस नाम की कोई कालोनी नहीं है।

अब उसके पकड़े जाने पर पता चला कि यह बाग फरजाना थी। यहां काफी संख्या में डाक्टर रहते हैं। इसलिए बदमाश इसे आपस की बातचीत में डाक्टर कालोनी कह रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुड्डू चाहर से एसटीएफ ने भी पूछताछ की है। अभी उसकी कॉल डिटेल आने के बाद फिर से पूछताछ की जाएगी। वह पश्चिमी यूपी के बड़े बदमाशों को भी शरण देता रहा है। उसके खिलाफ हत्या के केस भी हैं। फिलहाल वह विनोद जाट के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन


विनोद जाट को अपराध का ककहरा देवेंद्र जाट ने पढ़ाया था। गुड्डू चाहर भी देवेंद्र जाट के साथ रहा है। एक सफेदपोश के दम पर वह कई बार पुलिस से बचा है। उसका नाम हाल में ही बाग फरजाना में जमीन कब्जाने में आया था। इसमें पुलिस अब पर कार्रवाई नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें