फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए एएनएम ने फिर किया थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित के 161 के बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
बड़कली के ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दौराला सीएचसी की एएनएम ने शुक्रवार को फिर थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने एएनएम को बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने भेजा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व दौराला सीएचसी की एक एएनएम गांव बडकली में गई थी। ग्राम प्रधान रामवीर राठी से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद ग्राम प्रधान ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। एएनएम ने ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को एएनएम ने ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। इसके बाद दौराला पुलिस ने पीड़ित एएनएम के 161 के बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने भेज दिया है। दौराला थाने के एसओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मामले में 161 के बयान दर्ज कराए गए हैं। जल्द ही 164 के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। ग्राम प्रधान की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें