माछरा। मुंडाली थानान्तर्गत गांव डेरियो रछौती में करीब एक सप्ताह पूर्व पेड़ पर लटका शव मिला था। उसका खुलासा हत्या के रूप में हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया है।
मुंडाली थाने पर गांव डेरियो रछौती निवासी देवराज पुत्र बाबूराम ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके भतीजे एवं भाई ने करीब एक सप्ताह पूर्व भतीजे राजेंद्र पुत्र बाबूराम की जमीन के विवाद हत्याकर शव जंगल में पेड़ पर लटका दिया था। इसके बाद आत्महत्या करने की अफवाह फैला दी। पुलिस जांच में आया कि राजेन्द्र की हत्या सोनू, सुधीर, आदेश पुत्रगण ऋषिपाल एवं ऋषिपाल पुत्र बाबूराम ने जमीन के विवाद में की है। मुंडाली थानाध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने बताया कि सुधीर एवं आदेश को जेल भेज दिया है।