- लिसाड़ी गेट में घटना, तमंचे की बट मारकर कई को घायल किया, फायर झोंका
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दावत-ए-वलीमा के दौरान छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। आरोपी युवकों ने तमंचे की बट से कई को घायल किया और धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ित परिवार ने थाने पर हंगामा काटा।
पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फतेल्लाहपुर में एक घर में दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम था। इस दौरान क्षेत्र के शारिक नाम के युवक ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करनी शुरू कर दी। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोप है कि आरोप है कि युवक ने तमंचा निकालकर एक युवक पर तमंचे की बट से वार कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान जो भी आया, उसके साथ आरोपी युवक ने गालीगलौज व मारपीट की। आरोप है कि शारिक के साथ उसके दो भाई भी पहुंच गए और जमकर उत्पात मचाया। घेराबंदी होने पर तीनों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।