फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने कराया बेटी का गैंग रेप, फिर ढाई लाख में बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक विवाहिता ने अपनी मां पर उसका सामूहिक बलात्कार कराकर ढाई लाख रुपये में बेचने के संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसने प्रेम विवाह किया था, जो उसकी मां को मंजूर नहीं हुआ। इसका बदला लेने के लिए मां ने उसका जीवन खराब कर दिया।
विज्ञापन

मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। लेकिन उसकी मां इससे खुश नहीं थी। 21 मई को वह अपने पति के घर थी तो उसकी मां ने अपने परिचित सिपाही और प्रेमी के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उसे कार में डालकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां सिपाही और उस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही नोएडा में तैनात होना बताया गया है।
पीड़िता की मानें तो उसकी मां और सिपाही ने उसे बंधक बनाकर रखा और बाद में उसका एक युवक से ढाई लाख रुपये में सौदा कर दिया गया। आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए आशंका जतायी कि उसकी मां उसकी हत्या भी करा सकती है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ संजीव देशवाल ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
विवाहित बेटी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत
आरोप है कि मां को नहीं हुआ उसका प्रेमी से शादी करना मंजूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें