मेरठ। दरोगा से इंस्पेक्टर बनने के बाद बृहस्पतिवार को जैसे ही कंधों पर स्टार सजे तो खुशी छा गई। जिले में 37 दरोगाओं का प्रमोशन इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।
बृहस्पतिवार को मंजिल सैनी दहल, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रमोशन पाए दरोगाओं के कंधे पर स्टार लगाए। प्रमोशन पाने वालों में कई थानेदार भी हैं। स्टार लगने के बाद इंस्पेक्टरों ने कहा कि होली पर तोहफा मिलने से खुशियां दुगनी हो गई हैं। एसएसपी ने सभी के भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्टार लगने से जैसे कंधे मजबूत हुए हैं, ऐसी ही जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।