फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ देकर होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भावनपुर क्षेत्र निवासी युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि तेजगढ़ी चौराहे के पास उसकी मुलाकात सुमित तोमर नाम के युवक से हुई थी। सुमित ने अपने पिता को पुलिस विभाग में दरोगा बताया। जिसके बाद युवती और उसकी बहन की नौकरी लगवाने की बात कही। शुक्रवार को युवक ने युवती को कॉल कर तेजगढ़ी पर बुलाया। उसके बाद आरोपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन के पास एक बड़े अधिकारी से मिलना है। 12 हजार रुपये महीने की नौकरी तय कर ली है। बड़े साहब ट्रेन से जा रहे हैं।
युवती के अनुसार युवक उसे कार से सिटी स्टेशन लेकर पहुंचा। जहां एक होटल में उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली गई। जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। करीब तीन घंटे बाद आरोपी युवती को रेलवे रोड पर फेंककर फरार हो गया। देर रात पीड़िता थाना रेलवे रोड पहुंची तो पुलिस ने उसे टरका दिया। शनिवार को युवती ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी अलग-अलग नंबर से बात करता था। सिम की आईडी के आधार पर आरोपी की तलाश जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- आरोपी युवक ने अपने पिता को पुलिस विभाग में बताया था दरोगा
- रेलवे स्टेशन के पास होटल में वारदात, वीडियो नेट पर डालने की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें