फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से दो-दो हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आतंकी हमले के बाद चारों तरफ लोगों में गुस्सा फैला हुआ है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को जमकर कोसा जा रहा है। पाकिस्तान को खुली चुनौती दी गई है कि वह इस बार बच नहीं सकेगा। अगर हमारी सरकार इस बार हमें मौका दे दे तो हम खुद पहुंचकर जवानों की शहादत का बदला लेकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

व्हाट्स एप और फेसबुक पर पाकिस्तान को ताबड़तोड़ संदेश दिए जा रहे हैं। मैसेज में ‘पाकिस्तान आज हमारे भारत में इतनी मोमबत्ती जल गई जितनी तुम्हारी आवाम भी नहीं है। यह चिंगारी बहुत भारी पड़ेगी’। वहीं काले रंग का एक बैच भी निकाला गया है। जिसे प्रोफाइल पिक पर लगाने का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा शहीद जवानों के परिवारों के लिए संवेदना प्रकट की गई है। उसमें लिखा गया है कि ‘44 जवान नहीं बल्कि 44 परिवार शहीद हुए हैं’। इसके अलावा भावपूर्ण मैसेज भी सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। इनमें ‘कैसे सोऊं सुकून की नींद में साहब, सुकुन से सुलाने वालों के तो शव आ रहे हैं’ जैसे मैसेज भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें