दोहरा हत्याकांड
हैडिंग : आधी प्रॉपर्टी को नाम करने की शर्त पर साले ने दिया था आनंद का साथ
सबहेड : पुलिस ने नरेला से राहुल को किया गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने के बाद अलीगढ़ हो गया था फरार
-लगातार आनंद और राहुल मोबाइल पर एक-दूसरे से कर रहे थे बात
अमर उजाला बयूरो
रोहतक। नया पड़ाव मोहल्ले में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले फरार चल रहे मृतक अशोक के बड़े भाई के साले राहुल को भी शुक्रवार को सीआईए-1 ने दिल्ली के नरेला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने जीजा आनंद के कहने पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए तैयार हो गया था। इसके बदले जीजा से मकान की प्रॉपर्टी में आधी रकम देने की भी बात तय की गई थी। दूसरी शर्त यह भी थी कि उसकी बहन अपने पति के साथ रहने लगेगी। आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह नरेला से होता हुआ सीधे अलीगढ़ अपने पैतृक गांव चला गया था। अलीगढ़ जाने के दौरान भी उसने अपने जीजा से तीन से चार बार बात की थी। जीजा के कहने पर ही वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नहीं आया था। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि राहुल पर नरेला में भी मारपीट का मामला दर्ज है। एएसपी मकसूद अहमद का कहना है कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर उसे रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
---
चेन और अंगूठी की बरामदगी में जुटी पुलिस
घटना के समय अशोक और उसकी पत्नी सोनिया के गले और हाथ से निकाली गई सोने की अंगूठी राहुल के ही पास है। पुलिस बरामदगी का प्रयास कर रही है।