फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने पर शास् त्रीनगर में बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी शादी करने पर शास्त्रीनगर में बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ।
पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर एक महिला ने शास्त्रीनगर में जमकर बखेड़ा किया। वहीं पति और उसके परिजनों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के पति को थाने ले गई। जहां काफी देर तक हंगामा हुआ।
लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद निवासी एक महिला की शादी पांच साल पहले कंकरखेड़ा के नटेशपुरम निवासी माजिद महमूद के साथ हुई थी। महिला का चार साल का बेटा भी है। पीड़ित का आरोप है कि ससुरालिये दहेज की मांग करते थे। थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, कोर्ट में यह केस चल रहा है। महिला अपने मायके में रह रही है। वहीं महिला का पति माजिद अन्य परिजनों के साथ नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में किराए पर रह रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान माजिद ने अपने को कुंवारा बताकर पूर्वा अहिरान निवासी एक युवती से शादी पक्की कर ली। शुक्रवार शाम शास्त्रीनगर से बरात पूर्वा अहिरान के लिए चली। जानकारी होने पहली पत्नी समाधान जनकल्याण समिति की अध्यक्ष यशोदा यादव पास पहुंची और सारा मामला बताया। इसके बाद युवती परिजनों के साथ शास्त्रीनगर पहुंच गई। वहां दूल्हा माजिद अपनी पत्नी को देखकर भड़क गया और अन्य लोगों से उसे जबरन कार में डालने के लिए कहा। इस दौरान बराती और अन्य लोगों ने महिला से हाथापाई भी की। सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया। इस दौरान थाने में महिला और उसके परिजनों ने जमकर बखेड़ा किया। दूल्हे माजिद को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

हवालात में बंद दूल्हे ने माफी मांगी
हवालात में बंद माजिद माफी मांगने लगा और पत्नी से हाथ जोड़कर कहा कि वह कुछ नहीं कहेगा। बस एक बार थाने से छुड़वा दे। महिला ने अपने पति को जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान थाने में दो घंटे तक बखेड़ा चला।
विज्ञापन


हमारे साथ धोखा हुआ
पुलिस ने नौचंदी थाने में पूर्वा अहिरान निवासी दुल्हन के परिजनों को भी बुलवा लिया। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि माजिद शादीशुदा है। उन्होंने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें