फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर गोलाबड़ में बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिमा लगाने को लेकर माहौल गर्माया
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के गांव गोलाबड़ में सार्वजनिक स्थल पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। पुलिस ने पहुंचकर वहां जमा भीड़ को हटाया। साथ ही वहां बन रहा चबूतरा तुड़वा दिया।
बुधवार को गोलाबड़ गांव में दलित समाज के कुछ लोगों ने गांव की एक सार्वजनिक भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रयास किया। इसके लिए चबूतरा भी बना लिया गया। गांव के ही दलित समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में तनातनी बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और दोनों पक्षों के कुछ लोगों से बात की। पुलिस ने कहा कि इस तरह सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती। ये गैर कानूनी है। एसओ ने दोनों पक्षों को समझाकर कहा कि बेहतर होगा कि वे यहां बना चबूतरा खुद ही तोड़ दें वरना पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ब्रजेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। गांव में माहौल पूरी तरह शांत है। पूर्व पार्षद राजू ने बताया कि बुधवार को गांव में दलित समाज के लोग अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस मना रहे थे। सभी की सहमति से एक चबूतरा बनाया जा रहा था ताकि समाज के लोग वहां कार्यक्रम आयोजित कर सकें। अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की किसी ने गलत सूचना पुलिस को दे दी थी।
खास बात
गोलाबड़ का मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर चबूतरा तुड़वाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें