फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वा अहिरान में इनोवा ने बच्ची को कुचला, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईव्ज चौराहे के पास पूर्वा अहिरान में शनिवार शाम इनोवा गाड़ी के चालक ने पांच साल की बच्ची को कुचल दिया। गुस्साए लोगों ने चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। इनोवा में तोड़फोड़ करके आगजनी का प्रयास किया । पुलिस ने ड्राइवर को लोगों से बचाकर उसको थाने भिजवाया और शव पोस्टमार्टम भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के पूर्वा अहिरान निवासी सफाई कर्मचारी कुलदीप की पांच साल की बेटी दिशा मोहल्ले में खेल रही थी। मोहल्ले में राजपाल के यहां भात का कार्यक्रम था। जहां नहटौर, बिजनौर से आठ लोग इनोवा से आए थे। इसी दौरान चालक इनोवा पीछे हटाकर मोड़ रहा था। तभी इनोवा ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई गई।
बच्ची की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने चालक को गाड़ी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। जानकारी लगने पर कोतवाली, देहली गेट और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे कर लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह ने बताया कि चालक हसरत निवासी बेगराजपुर नहटौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

चिल्लाते रहे लोग, नहीं लगाया ब्रेक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक जब गाड़ी बैक कर रहा था तो पीछे बच्ची को खेलते देखकर काफी शोर भी मचाया था। लेकिन चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय स्पीड दे दी। जिसके चलते गाड़ी का पहिया बच्ची के पेट से उतरते चला गया। लोगों के अनुसार हड़बड़ाहट में वहां से गाड़ी लेकर नहीं भागा। नहीं तो दूसरे लोग भी चपेट में आ सकते थे।
सबक नहीं लेती पुलिस
पांच माह पहले ईव्ज चौराहे पर एक गाड़ी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। ठीक इसी तरह से यह घटना हुई है। सूचना देने के बावजूद भी पुलिस आधे घंटे के बाद पहुंची, तब तक लोग गाड़ी में तोड़फोड़ कर चुके थे। हालांकि कुछ लोगों ने समझदारी का परिचय देते चालक को भीड़ से बचाया।
विज्ञापन

खास बात
- भीड़ ने चालक को पकड़कर पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़
- इनोवा को बैक करते समय हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें