फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के नेता पर फायरिंग, घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। किनौनी शुगर मिल में भाजपा नेता एवं उनके साथी पर सरियों हमला कर दिया। वहीं, विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में भाजपा नेता बाल-बाल बचे जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर सांसद प्रतिनिधि के गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव पूठखास निवासी पंकज पुत्र लाखन सिंह भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हैं। वह सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता राजीव पुत्र विक्रम गांव महपा व बिल्लू उर्फ प्रदीप पुत्र सुरेंद्र सिंह के साथ किनौनी शुगर मिल में गए। पीड़ित के मुताबिक वे मिल अधिकारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गांव जटपुरा निवासी राजन पुत्र तेजपाल तीन साथियों के साथ चीनी मिल के दफ़्तर पहुंचा। भाजपा नेता पंकज का आरोप है कि राजन एवं उसके साथियों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद राजन एवं उसके साथियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि विरोध करने पर राजन ने साथियों के साथ मिलकर लात-घूसों से हमला कर दिया। इसी दौरान राजन ने तमंचे से प्रदीप पर फायरिंग कर दी। हमले में पंकज के साथी राजीव का सिर तमंचे की बट मारकर फोड़ दिया। भाजपा नेता ने साथी को लहूलुहान देख हमलावर राजन को पकड़ लिया। भाजपा नेता का आरोप है कि राजन ने इस दौरान तमंचा साथियों को दे दिया। वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात के दौरान मौके पर पूठ प्रधान संजय व लिपिक ओमप्रकाश की मदद से घायल राजीव को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने भाजपा नेता पंकज की तहरीर पर राजन व उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उसके फरार साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हमलावर को दबोच कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें