सरधना। मोहल्ला बैरूण सराय में मामूली कहासुनी को लेकर बृहस्पतिवार सायं दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में चाकू-छुरे चल गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए।
मोहल्ला बैरूण सराय निवासी खान मियां उर्फ हसन मोहम्मद खान पुत्र इरफान एवं परवेज पुत्र हनीफ की बृहस्पतिवार सायं के समय कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों युवकों के बीच चाकू-छुरे चल गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें इस दौरान एक पक्ष से खान मियां उर्फ हसन मोहम्मद खान, इरफान व दूसरे पक्ष से परवेज पुत्र हनीफ घायल हो गया। जिसमें खान मियां गर्दन में छुरा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें खान मियां को हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं हो सकी थी।