कंकरखेड़ा। आबकारी और पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से शराब की पांच पेटियां बरामद कीं। पुलिस के अनुसार कार सपा नेत्री नेहा गौड़ की है। कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर पीपी सिंह के अनुसार नंगलाताशी गांव में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। मौके से मनीष कुमार सिंह निवासी मोदीपुरम व आकाश निवासी नंगलाताशी को पकड़ा गया। कार पकड़े जाने की सूचना पर श्रद्धापुरी निवासी सपा नेत्री नेहा गौड़ थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई न करने की सिफारिश की। सपा नेताओं से भी पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस ने कार को थाने में दाखिल कर सपा नेत्री को हिदायत देकर थाने से लौटा दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार कार में सवार दोनों युवक नंगलाताशी गांव में चुनाव में अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए लोगों को शराब बांट रहे थे।