फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट- ये खबर देर से मालुम होने के बाद रिपोर्टर से करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला ने रेप का आरोप लगाया
जमीन को लेकर कादरचौक बदायूं के कुछ लोगों से है महिला का विवाद

अमर उजाला ब्यूरो
कलान। कस्बे की एक महिला ने कुछ लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि गले में फांसी का फंदा डालकर उसे मारने की कोशिश भी की गई। लेकिन शोर सुनकर लोग जाग गए। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए। वहीं पुलिस का कहना हैै कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कस्बे की एक महिला ने आरोप लगाया कि बीती रविवार रात दो लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ रेप किया। इसके बाद गले में रस्सी का फंदा कस दिया और पेड़ पर लटकाने की कोशिश की लेकिन शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग आ गए। जिन्हें देखकर वे भाग गए। पीड़िता ने बताया कि वह मामले की तहरीर देने थाने पहुंची, जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं गई ओर उसे भगा दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष अशुतोष सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के यूपी 100 पर कॉल करके एक महिला ने अपने घर में लूट की सूचना दी थी लेकि न मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला। अब वह रेप के बाद हत्या की कोशिश का आरोप लगा रही है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है, यदि तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का बदायूं के थाना कादरचौक निवासी कुछ लोगों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें