फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 लाख के टायरों को लेकर हाईप्रोफाइल ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित एक टायर गोदाम से करीब 55 लाख के टायर गायब होने को लेकर बुधवार दिन भर टीपी नगर थाने में बखेड़ा होता रहा।
विज्ञापन

गोदाम संचालक नंदलाल ने बताया कि 14 जुलाई को वे बेटे का मणिपाल में दाखिला कराने के लिए परिवार सहित गए थे। गोदाम की चाबी वह अपने एक कर्मचारी को देकर गए थे। 22 जुलाई को लौटे तो करीब 55 लाख रुपये के टायरों समेत पूरा गोदाम खाली मिला। तहरीर देने के बाद पुलिस आरोपी कर्मचारी को थाने ले आई और उसकी निशानदेही पर टीपी नगर स्थित एक गोदाम से कुछ टायर बरामद कर लिए। इस बीच आरोपी पक्ष से कई अधिवक्ता पैरवी में थाने पहुंच गए। आरोपी कर्मचारी का दावा था कि उसने कोई गलत नहीं किया। उसकी खुद रजिस्टर्ड फर्म है। आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं ने उसके पक्ष में कई दस्तावेज पेश किए। वहीं पीड़ित नंदलाल का कहना है कि आरोपी एक ट्रांसपोर्ट से कैंटर बुक कर उसके गोदाम से दूसरे गोदाम टायर भरकर ले गया था। जहां से माल भरकर टीपी नगर स्थित एक दुकान में उतारा गया है।
विज्ञापन

आरोपी से उलझे लोग
पुलिस ने जब गोदाम का ताला तोड़कर टायर बरामद किए तो आरोपी ने गोदाम और टायरों को अपना मानने से इंकार कर दिया। जिस पर गुस्साए लोगों ने उसे पुलिस जीप से खींचने की कोशिश कर दी। गोदाम की मालकिन भी आरोपी पर भड़क गई। बोली झूठ क्यों बोलते हो। पुलिस बमुश्किल लोगों से बचाकर उसे थाने ले गई। जहां शाम को आरोपी की हालत बिगड़ने पर उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पत्नी ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार मामला अमानत में खयानत का बन रहा है। आरोपी पक्ष के दस्तावेजों की जांच चल रही है। बृहस्पतिवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
- मालिक दे गया था कर्मचारी को चाबी, लौटा तो खाली मिला गोदाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें