फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हड़ताल रहे तहसील के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील की हत्या के विरोध में हड़ताल पर रहे तहसील के अधिवक्ता
विज्ञापन


मोदीनगर। नशे की हालत में टैक्सी चालक द्वारा की वकील की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने सीओ केपी मिश्रा से मिलकर मामले की गहन की जांच की मांग की। सीओ ने कार्रवाई की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की संतपुरा कॉलोनी निवासी वकील अजय मुद्गल 4 दिन पूर्व अपने मित्र के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गाजियबाद गए थे। वापस लौटने के दौरान परिचित टैक्सी चालक दीपक ने झगड़े के दौरान आपा खोते हुए गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी और शव को बागपत के चांदीपुर क्षेत्र में फेंक दिया। अधिवक्ता के बेटे सौरभ ने अपने पिता की गुमशुदगी की संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को अधिवक्ता का शव बरामद करा लिया गया। शुरू में चालक ने पुलिस को भ्रमित किया, मगर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। अपने साथी की हत्या के विरोध में तहसील के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें