फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग कांवड़ लेने आया हरियाणा निवासी कांवडियां बिछुडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुरी के निकट चाय की दुकान पर साथियों से बिछुड़ गया कांवड़िया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। हरियाणा से साथियों संग कांवड़ लाने हरिद्वार के लिए चला कांवड़ियां दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, दूसरी तरफ नवाबगढ़ी निवासी युवक भी लापता हो गया। उसके परिजनों ने भी थाने में तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने कांवड़िया एवं युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के पलवल तकिपुर निवासी अजय उर्फ यतन कुमार पुत्र चंदन सिंह बीती 27 फरवरी को साथियों संग गाड़ी से हरिद्वार कांवड़ लाने के लिए निकला था। वह रात में सरधना गंगनहर पटरी पर मानपुरी के निकट चाय की दुकान पर रुके और सुबह होने पर साथी गाड़ी लेकर निकल गए परंतु यतन यही छूट गया। उसका मोबाइल भी साथियों के पास रह गया। यतन के गाड़ी में नहीं होने की जानकारी पाकर वे लौटे, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने मामले की सूचना परिजनों को दी। उसने हरिद्वार तक युवक को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। युवक से कोई संपर्क नहीं हो सका। वहीं, नवाबगढ़ी गांव से दिलशाद पुत्र हनीफ बीती 16 फरवरी को किसी काम से जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तभी से तलाश करने में लगे हुए हैं, लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा है। पीड़ितों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोनों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें