फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोला काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोला काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल
विज्ञापन


मुरादनगर। नए साल का पहला दिन गांव रेवड़ा रेवड़ी गांव के लिए बवाली रहा। गांव में ट्रैक्टर से डोला काटने को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, सरिया व पत्थर चले। इतना ही नहीं कई राउंड फायरिंग भी हुई। अचानक फायरिंग से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष में चार महिला समेत 11 लोग घायल हो गये। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेवड़ा रेवड़ी गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह अपने भाई धमेंद्र के साथ ईख के खेत में गन्ना छील रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी व्यक्ति और उसका बेटा अपने खेत पर आया। उन्होंने जुताई करते समय ट्रैक्टर से रविंद्र के खेत का डोला काट दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोपी मारपीट कर रविंद्र का मोबाइल भी छीन कर ले गये। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और रविंद्र के घर में घुसकर लाठी डंडों, सरियों से हमला कर पथराव कर दिया। आरोप है कि इस दौरान तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की गई। अचानक फायरिंग से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायलों को गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस को खाली खोखे भी बरामद हुये। संघर्ष में महेंद्र, मुकंदी(99), यशवीर, नीतू, संजीता, पूजा, सतेंद्र, रविंद्र, धर्मेंद्र समेत 11 लोग घायल हो गये। एसओ उम्मेद बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें