फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बसाने के लिए बुलायी पंचायत में तीन तलाक

Thu, 02 Aug 2018 03:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन तलाक मुद्दा
विज्ञापन
मेरठ। एक पंचायत में युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर नाता तोड़ लिया। यह पंचायत दंपति का घर बसाने के लिए हो रही थी। महिला ने इसके बाद इद्दत भी शुरू कर दी। मामला इसके बाद लिसाड़ी गेट थाने जा पहुंचा। महिला के भाई ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की जाकिर कॉलोनी की एक युवती की शादी करीब सात साल पहले भावनपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला के भाई का कहना है कि पिछले कई महीने से उसकी बहन से पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। पति उसे रखने के लिए तैयार नहीं था। इसी प्रकरण में हसनपुर गांव में मंगलवार शाम दोनों पक्षों की एक पंचायत हुई। जिसमें गांव के भी जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया। दोनों पक्षों के बीच पंचों ने फैसला कराने का प्रयास किया। लेकिन पति नहीं माना।

आरोप है कि पति ने पंचायत में पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। क्योंकि पंचायत में महिला भी मौजूद थी। जिसके बाद महिला मायके पहुंचकर इद्दत पर बैठ गई। बुधवार सुबह महिला के भाई ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर अपनी बहन के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें अतिरिक्त दहेज मांगने वह उसे तलाक देने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर मो. असलम ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें